Monday, February 16, 2026

20 हजार मोतियों से बनाई गणपति की खास प्रतिमा, पूरे क्षेत्र में इस खास प्रतिमा की हो रही चर्चा

Must Read

20 हजार मोतियों से बनाई गणपति की खास प्रतिमा, पूरे क्षेत्र में इस खास प्रतिमा की हो रही चर्चा

कोरबा। शहर में 20 हजार मोतियों से गणपति की खास प्रतिमा तैयार की गई है। इस खास प्रतिमा को सीतामणी क्षेत्र में तैयार किया गया है। कोलकाता के कारीगर शंकर मंडल ने इसे तैयार किया है, जो सीतामणी क्षेत्र में ही रहते हैं. पूरे क्षेत्र में इस खास प्रतिमा की चर्चा है।
कारीगर शंकर मंडल पिछले 35 सालों से मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। शंकर अलग-अलग त्योहारों में मूर्तियां तैयार करते हैं। इस बार गणेश चतुर्थी में मोती के गणपति उन्होंने तैयार किया है. ये प्रतिमा काफी खूबसूरत है। प्रतिमा के खूबसूरती का कोई तोड़ नहीं है. गणेश प्रतिमा का निर्माण करने में शंकर ने 20 हजार मोतियों का उपयोग किया है. मूर्ति को देखने दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। मूर्तिकार शंकर ने बताया कि “मोती वाले गणेश प्रतिमा बनाने का आईडिया उन्हें काफी पहले से आ चुका था। इस बार गणेश चतुर्थी में उन्होंने इसे तैयार किया। दो हफ्ते का समय निकालकर सामान्य मूर्तियों से अलग मोती वाले गणेश जी का निर्माण किया। इस प्रतिमा को बनाने में लगभग 20 से 22 हजार रुपए खर्च हुए हैं। इसमें 20000 मोतियों का उपयोग किया गया है। यही कारण है कि मूर्ति देखने में बेहद आकर्षक लग रही है। लाइट और कपड़े के साथ-साथ सजावट के बाद इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This