22वीं छग स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप स्पर्धा में 300 वेटरन्स प्लेयर लेंगे हिस्सा
कोरबा। योनेक्स सनराइज 22वीं छत्तीसगढ़ स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन 7 से 11 फरवरी तक कोरबा में किया जाएगा। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता नगर निगम कॉलोनी स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश भर के 300 वेटरन्स प्लेयर हिस्सा लेंगे इस आयोजन का दायित्व कोरबा जिला बैडमिंटन संघ को दिया गया है। प्रतियोगिता को लेकर कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन तैयारी में जुट गया है। प्रतियोगिता में राज्य के समस्त जिलों से लगभग 300 खिलाडी व राज्य संघ के ऑफिशियल्स सम्मिलित होंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से फरवरी 2024 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता अंतर्गत 35 वर्ष से लेकर 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अतिवरिष्ठ खिलाड़ी सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स समेत विभिन्न ईवेंट्स होंगे।
![]()

