Sunday, February 8, 2026

22 नग लोहे के सेटरिंग प्लेट की चोरी, दो आरोपी पकड़ाए, पसान थाने का प्रभार बदलते ही कबाड़ चोरों पर लगाम कसना शुरू

Must Read

कोरबा। पसान थाने का प्रभार संभालते ही एसआई चंद्रपाल खांडे ने कबाड़ चोरों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। जिसकी शुरूआत गोदाम में रखे लोहे के सेटरिंग प्लेट चोरी करने वालों से हुई है। मामले में दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जो चोरी का सामान पड़ोसी जिले में कबाड़ी के पास खपाते थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से सेटरिंग प्लेट को बरामद करते हुए वैधानिक कार्रवाई पूरी की है। दरअसल गेवरा से पेंड्रा रोड के बीच ठेका कंपनी द्वारा रेल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। पसान थानांतर्गत ग्राम तेलियामार के समीप साइडिंग चैनेज नंबर 96 स्थित है, जहां कंपनी का गोदाम भी है। शातिर चोरों ने गत दिनों गोदाम में धावा बोल दिया। चोर गोदाम में रखे 22 नग लोहे के सेटरिंग प्लेट की चोरी कर भाग निकले। घटना की सूचना ठेका कंपनी के शैलेष कुमार यादव ने थाना पहुंचकर दी। इससे पहले भी निर्माणाधीन रेल लाइन से चोरी की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। जिससे नवपदस्थ थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने आला अधिकारियों को अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। उनके निर्देश और एएसपी लखन पटले व नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी विजय सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री खांडे ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की। इस दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने पसान निवासी दीपक कुमार साहू उर्फ पप्पू साहू 33 वर्ष व तेलियामार में रहने वाले नरेश तिर्की 35 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वे गोलमोल जवाब देते रहे, लेकिन पुलिस के सामने ज्यादा देर नही टिक सके। उन्होंने गोदाम से सेटरिंग प्लेट चोरी की बात स्वीकार कर लिया। उन्होंने चोरी के सेटरिंग प्लेट को जीपीएम जिले के पेंड्रा में ताहिर अंसारी नामक कबाड़ी के पास बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने ताहिर अंसारी के गोदाम से सेटलिंग प्लेट को बरामद कर लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Loading

Latest News

अंतिम तिमाही में उत्पादन व डिस्पैच को गति देने पर जोर, एसईसीएल सीएमडी एक्शन मोड में, मेगाप्रोजेक्ट्स का किया निरीक्षण

कोरबा। अंतिम तिमाही में कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच बढ़ाने के उद्देश्य से एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन कोरबा स्थित कंपनी...

More Articles Like This