24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

Must Read

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे पर युवक की लाश मिली है। एसईसीएल कॉलोनी में कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जमनीपाली में 35 वर्षीय युवक ने मौत को गले गया लिया। तीनों मामलों में पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
पहली घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। मंगलवार सुबह एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप में पदस्थ कर्मचारी ने जेपी कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतक पिछले कुछ सालो से बीमारी से जूझ रहा था, उसकी पत्नी भी बीमार थी, दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर करीब 25 फीट ऊंचाई पर एक युवक की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही रेलवे पुलिस भी जांच में जुट गई। सुबह हसदेव नदी के किनारे निस्तार के लिए पहुंचे लोगों ने ब्रिज की सीढ़ियों पर युवक को फंदे से लटका देखा। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने किसी लड़की के दुपट्टे से फांसी लगाई। मौके से लड़की का रुमाल समेत कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात युवक को एक युवती के साथ बस्ती में घूमते देखा गया था। इसके बाद सुबह यह घटना सामने आई। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। तीसरी घटना दर्री थाना क्षेत्र के जमनीपाली की है। जहां 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले ही अपने गांव से लौटकर घर आया था। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

Loading

Latest News

रंगमंच के पुनर्जागरण का शंखनाद, 21 मार्च को होगा सुप्रसिद्ध नाटक “मैं अनिकेत हूँ” का भव्य मंचन

कोरबा। औद्‌योगिक नगरी कोरबा, जो कभी रंगमंच की गतिविधियों का गढ़ माना जाता था, एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक...

More Articles Like This