Thursday, February 12, 2026

25 लोगों से 323 लीटर अवैध महुआ शराब किया गया जब्त

Must Read

25 लोगों से 323 लीटर अवैध महुआ शराब किया गया जब्त

कोरबा। कच्ची शराब की बिक्री और बेचने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी। 25 लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से 323 लीटर शराब जब्त किया गया है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शराब बनाने और इसे पिलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। इस संबंध में सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सतर्क किया गया है। उन्हें कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस ने दर्री के अयोध्यापुरी, उरगा के बरीडीह, हरदीबाजार के ओडालीडीह बोइदा, उतरदा, नवाडीह, रलिया, कटसीरा, बालकोनगर के लालघाट, ग्राम केरवां, दीपका के डोंगरी, मानिकपुर चौकी अंतर्गत कदमहाखार, पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मादन, सैला, कोतवाली थानांतर्गत राताखार, नदियाखार सहित अन्य स्थानों पर दबिश दी। संदिग्ध लोगों की धरपकड़ की गई। उनकी तलाश ली गई। शराब पकड़े जाने पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This