Wednesday, January 21, 2026

26 हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत

Must Read

कोरबा। वन मंडल कोरबा में 26 हाथी विचरण कर रहे हैं। धरमजयगढ़ वनमंडल से पहुंचे 15 हाथी सोमवार को कुदमुरा के पास बांसबाड़ी जंगल पहुंच गए। वन विभाग की टीम हाथियों की ड्रोन कैमरे से निगरानी करती रही। आसपास गांव में भी मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर दिया है। हाथी धान कटाई होने के बाद भोजन की तलाश में गांव किनारे भी पहुंच रहे हैं। ग्रामीण घर के आसपास बाड़ी लगाते हैं। सब्जी बाड़ी को ही हाथी अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुदमुरा रेंज में घूम रहा दंतैल हाथी वापस धरमजयगढ़ लौट गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन 15 हाथी बांसबाड़ी के जंगल में आने से दहशत में रहे।

Loading

Latest News

Palm Mall परिसर एवं आसपास पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण हेतु बैठक संपन्न

कोरबा। टी.पी. नगर स्थित Palm Mall परिसर एवं उसके आसपास मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग एवं यातायात बाधा की...

More Articles Like This