27 जुलाई को दो जोड़ी मेमू ट्रेन रहेगी रद्द
कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के उरगा स्टेशन पर उरगा-कोरबा बायपास लाइन के मध्य इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य के लिए आवश्यक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा 7 इस ब्लॉक के फलस्वरूप एक दिन के लिए दो जोड़ी मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। 27 जुलाई को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर रद्द और गाड़ी संख्या 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
![]()

