Friday, February 13, 2026

30 फीट नीचे खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक

Must Read

30 फीट नीचे खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक

कोरबा। दर्री मुख्यमार्ग में तेज रफ्तार कार के चालक को झपकी आ गई। उसने कार से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार ओवर ब्रिज का रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। सुखद पहलू तो यह है कि कार सवार बालको कमी सुरक्षित बच निकला। उसे लोगों ने घायल होने पर इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया।बताया जा रहा है कि एनटीपीसी में रहने वाला सुजीत सिंह नामक युवक बालको प्लांट में काम करता है। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार को ड्यूटी गया था, जहां से देर शाम अपने क्रेटा कार में सवार होकर घर लौट रहा था। वह दर्री मुख्यमार्ग में इरीगेशन कॉलोनी के समीप बने ओवर ब्रिज को पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक झपकी आ गई। जिससे बालको कर्मी कार से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए विद्युत संयंत्र की ओर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गईं। घटना घटित होते ही लोग भारी संख्या में एकत्रित हो गए। उन्होंने कार के भीतर फंसे बालको कर्मी को बाहर निकाला। उसे घायल होने पर इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया।

Loading

Latest News

धान उठाव की धीमी गति ने बढ़ाई चिंता, समितियों को करनी पड़ रही धान की रखवाली

कोरबा। जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का उठाव इन दिनों बेहद धीमी गति से चल रहा...

More Articles Like This