Tuesday, February 17, 2026

30 हाथियों ने धान व मूंगफली की रौंदी फसल

Must Read

30 हाथियों ने धान व मूंगफली की रौंदी फसल

कोरबा। वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में 30 हाथियों की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। हाथी पिछले तीन दिनों से रेंज के कक्ष क्रमांक 1140 जामनारा में जमे हुए हैं। हाथियों ने यहां लगभग 15 किसानों की धान व मूंगफली की फसल को चट कर दिया है। साथ ही एक ग्रामीण के 50 आम के पौधों को तहस नहस किया है। जिससे किसानों को लगभग एक लाख से अधिक की आर्थिक चपत लगी है। कुदमुरा रेंज में 32 हाथी पहुंचे थे। झुंड से दो हाथी अन्यत्र कूच कर गए हैं। जबकि 30 हाथी अब भी रेंज के जामनारा में विचरण कर रहे हैं। झुंड में 8 शावक, 7 नर व 15 मादा हाथी शामिल हैं। हाथियों को खदेडऩे वन विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। गांव में विभाग द्वारा मुनादी कराई जा रही है कि ग्रामीण जंगल की ओर न जाएं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों के भीतर हाथियों ने उनकी मूंगफली व धान की फसल को निवाला बनाया है। साथ ही ग्रामीण मेघनाथ ने आम की फसल लगाई है। उसके द्वारा बाड़ी में आम के पौधों का रोपण किया गया था। जिसमें से लगभग 50 पौधों को हाथियों ने रौंद दिया है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को होने वाले नुकसानी का आंकलन किया जा रहा है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This