30 से आमरण अनशन करेंगे एनटीपीसी के भूविस्थापित, वादाखिलाफी का लगाया आरोप

Must Read

30 से आमरण अनशन करेंगे एनटीपीसी के भूविस्थापित, वादाखिलाफी का लगाया आरोप

कोरबा। एनटीपीसी कोरबा के लिए वर्ष 1979-80 में ग्राम चारपारा की भूमि अर्जन के बाद 43 साल बाद भी रोजगार नही देने से नाराज भूविस्थापित आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने 30 जनवरी से कलेक्टर कार्यलय के सामने आमरण अनशन शुरू करने का फैसला लिया है । उन्होंने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च भी करेंगे। चारपारा के भूविस्थापित राजन कुमार पटेल, घसियाराम केवट, मथुरा कुमार केवट, रामायण प्रसाद केवट, शुभम केवट ने बताया कि कोरबा के पूर्व कलेक्टर सहित एनटीपीसी के अधिकारियों ने बार बार झूठा आश्वसन देकर रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया, किन्तु कोई कार्यवाही नही हुई है । जिसके कारण वे अपने आंदोलन का विस्तार कर रहे हैं । उन्होंने प्रशासन और प्रबन्धन पर आरोप लगाते हुये कहा कि एनटीपीसी में भूविस्थापित रोजगार बन्द हो चुका कहकर उनके अधिकार का हनन किया जा रहा है, जबकि 2015 में सीपत बिलासपुर एनटीपीसी भू-विस्थापित कोरबा एनटीपीसी में भर्ती किया गया। इसके अनुसार राज्यपाल के द्वारा भू-विस्थापितों नौकरी देने आदेशित किया है। उन्होंने कहा कि इस वादा खिलाफी के कारण आंदोलन को तेज किया जा रहा है।

Loading

Latest News

गजराज का आतंक, मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बचे

कोरबा। कोरबा जिले में हाथी के कारण एक मंडी प्रभारी की जान चली गई। इस घटनाक्रम में उसकी पत्नी...

More Articles Like This