31 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

Must Read

31 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 31 जुलाई 2024 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी दुर्ग में वेल्डर के 8, हेल्पर के 20, इलेक्ट्रिशियन के 10, ग्राईडर के 20, गैस कटर के 20, रिंगर 20, फिटर के 20 व टेक्नीशियन के 20 रिक्त पदों के अंतर्गत नियुक्तियां की जाएगी। वही इन पदों हेतु आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। साथ ही नियुक्ति पश्चात् कार्यस्थल उत्तर प्रदेश निर्धारित है। इच्छुक युवक-युवतियां 31 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This