31 मार्च से 11 अप्रैल तक पैसेंजर के रूप में चलेगी हसदेव एक्सप्रेस, कई गाड़ियों का परिचालन भी रहेगा प्रभावित

Must Read

कोरबा। कोरबा से रायपुर के बीच रोजाना चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी। बिलासपुर झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना पर किए जा रहे कार्य को लेकर यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कई गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में बिलासपुर चांपा सेक्शन के मध्य अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्रीनॉन-नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। कार्य को लेकर 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रायपुर से चलने वाली रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। 31 मार्च से 11 अप्रैल तक गेवरा रोड से चलने वाली गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रायपुर से चलने वाली रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी। 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा से चलने वाली कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 5 से 11 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी। गंतव्य से पहले कुछ ट्रेने समाप्त व प्रारम्भ होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा-रायपुर के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर के रूप चलाई जाएगी। कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।

Loading

Latest News

बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसी कैमरे

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर...

More Articles Like This