कोरबा। शहर के रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल की लोहे की रेलिंग चोरी मामले में पहले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब फरार चल रहे 5 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीएसईबी चौकी अंतर्गत नहर पुल में लगी लोहे की रेलिंग को करीब पखवाड़ा पहले कबाड़ चोरों ने गैस कटर से काटकर चुरा लिया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में राताखार निवासी कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी और असलम के साथ अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई। इसके आधार पर मुख्य आरोपी असलम समेत 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों की तलाश जारी रखते हुए पुलिस ने अब 5 और आरोपियों को पकड़ा है। इनमें बिहार के सिवान निवासी मनोज कुमार पंडित उर्फ बमजी (42), तुलसीनगर निवासी राजीव कुमार सिंह (34), पंप हाउस
निवासी संदीप महंत (22), पंप हाउस निवासी शिवनारायण सागर उर्फ शिवा (42) और आदित्य यादव उर्फ आदि (19) शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
![]()




























