5 किमी घट जाएगी तहसील रोड से बालको नगर की दूरी, 1.87 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी टू-लेन सड़क

Must Read

कोरबा। शहर के तहसील रोड को सीधे बालको नगर के नजदीक रिंग रोड से कनेक्टिविटी देने डिंगापुर होते हुए 1.87 करोड़ रुपए की लागत से टू-लेन सड़क बनेगी।

इसके लिए जमीन समतलीकरण शुरू कर दिया गया है। सड़क बनने से तहसील रोड से डिंगापुर होकर वाहन सीधे रिंग रोड के डेंगुरनाला के पास पहुंचेंगे। इससे तहसील रोड से बालको नगर की दूरी 5 किमी घट जाएगी। वहीं बालको नगर से तहसील, आरटीओ ऑफिस, लेबर ऑफिस समेत मेडिकल कॉलेज अस्पताल व सड़क निर्माण के लिए जमीन समतल की गई है। पीजी कॉलेज पहुंचना आसान हो जाएगा। अभी बालको नगर के लोगों को आईटीआई चौक से चेकपोस्ट होकर या फिर रजगामार रोड से रिस्दी होकर जाना पड़ता है। डिंगापुर बायपास बनने से स्कूल-कॉलेज आने-जाने वालों को राहत मिलेगी। बालको नगर से शहर आवाजाही के लिए एक ओर वैकल्पिक सड़क तैयार हो जाएगी।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This