कोरबा। नए साल का पहला विवाह सीजन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है, जो साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर तक चलेंगे। इस बार कुल 61 विवाह मुहूर्त हैं, जिसमें 50 तिथि सामान्य हैं और 11 अबूझ मुहूर्त रहेंगे। हालांकि 24 फरवरी से 3 मार्च के बीच होलाष्टक के चलते विवाह नहीं होंगे। मीन मलमास के चलते 14 मार्च से 13 अप्रैल तक भी वैवाहिक आयोजन नहीं होंगे। 17 मई से 15 जून के बीच ज्येष्ठ अधिकमास के के कारण भी शादियों पर रोक रहेगी। व्यवसायियों के अनुसार शहर के अधिकांश होटल, शादी घर बुक हैं। डेकोरेशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है, लोग ऑनलाइन डिजाइन देखकर थीम तैयार करवा रहे हैं। भारतीय व्यंजनों के – साथ इटालियन, मंगोलियन, चाइनीज सहित कई अंतरराष्ट्रीय डिशेज की मांग बढ़ी है। हालांकि सोने-चांदी की मंहगाई का असर शादी समारोह दिख रहा है। शहर में 8 से 30 लाख रुपए तक बजट में शादियां हो रही हैं। पंडितों ने बताया कि वैवाहिक आयोजन का पहला चरण फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके बाद 18 जुलाई से देव गुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। एक सप्ताह बाद ही यानी 25 जुलाई को देवशयन पर चले जाएंगे। साथ ही कुछ समय बाद शुक्र का तारा भी अस्त हो जाएगा, जिसके बाद विवाह का दूसरा चरण 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शुरू होगा। टेंट व मैरिज गार्डन से जुड़े लोगों ने बताया कि शादी में ट्रेंड बदला है। लोगों में डेकोरेशन का ट्रेंड बढ़ा है। ऑनलाइन देखकर शादी घरों का डेकोरेशन करा रहे हैं। इसके अलावा खाने की वैरायटियां बढ़ी हैं। लोग इंडियन के अलावा इटालियन, मंगोलियन, चायनीज सहित अन्य खाने की वैरायटियों की मांग कर रहे हैं।
अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में शादियों पर रहेगा विराम
ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि फरवरी में होलाष्टक के चलते विवाह आयोजन बाधित होंगे। मीन मलमास के चलते 14 मार्च से 13 अप्रैल तक भी कोई मुहूर्त नहीं है। 17 मई से 15 जून के बीच ज्येष्ठ अधिकमास रहेगा। 18 जुलाई से गुरु अस्त होंगे। 25 जुलाई को देवशयन हो जाएगा। शुक्र का तारा भी अस्त हो जाएगा। इसके बाद नवंबर में देवउठनी एकादशी से ही शादी-ब्याह शुरू हो जाएगा। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं।
इन विशेष मुहूर्त में भी होंगी शादियां
19 फरवरी फुलेरा दोज, 26 मार्च रामनवमी, 19 अप्रैल आखातीज, 25 अप्रैल जानकी नवमी, 1 मई पीपल पूर्णिमा, 25 मई गंगादशमी, 25 जून निर्जला एकादशी, 22 जुलाई भड़ल्या नवमी, 25 जुलाई देवशयनी एकादशी, 20 व 21 नवंबर देवउठनी एकादशी का अबूझ मुहूर्त रहेगा।
सोने-चांदी का शादियों पर असर
2025 फरवरी में 24 कैरेट सोने का रेट 84,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस बार बढक़र 1,50,300 हो गया है।
चांदी प्रति किलो 2025 फरवरी में 94300 रुपए थी। जो अब 2,40,700 रुपए हो गई है। रिसॉर्ट और शादी घरों के संचालकों के मुताबिक ज्यादा बुकिंग 8 से 20 लाख के बीच हैं। 10 प्रतिशत तक शादियां 25 से 30 लाख रुपए की अधिक बजट की हैं।
साल की शुभ विवाह मुहूर्त की तारीख
फरवरी-5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
मार्च- 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12
अप्रैल – 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
मई-1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
जून – 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
जुलाई – 1, 6, 7, 11
नवंबर – 21, 24, 25, 26
दिसंबर- 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12
![]()




























