5 वर्ष की सेवा पश्चात पदोन्नति के लिए पात्र, परस्पर मिलन समारोह कार्यक्रम में बोले चेट्टी
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी में वर्ष 2020 तथा 2023 में सीधी भर्ती से नियुक्त कर्मचारी भी 5 वर्ष की सेवा पश्चात पदोन्नति के लिए पात्र हैं। ऐसे कर्मचारियों की प्रारंभिक नियुक्ति डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कार्यालय सहायक श्रेणी– 3 के संयुक्त पद पर हुई है, जिसका मूल पद कार्यालय सहायक श्रेणी–3,वेतनमान 23900 रुपए है। इस कारण इस पद पर कार्य कर रहे कर्मचारी 5 वर्ष की सेवा उपरांत पदोन्नति के नियम अनुसार कार्यालय सहायक श्रेणी–दो के पद पर पदोन्नति के पात्र हैं। उक्त बातें छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन01 के महासचिव आर सी चेट्टी ने दुर्ग– राजनांदगांव क्षेत्र में पदस्थ कार्यालय सहायक श्रेणी–3 एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कर्मचारियों द्वारा 27 अप्रैल को आयोजित परस्पर मिलन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। उन्होंने भिलाई के कान्हा जी होटल में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के समक्ष अपने उद्बोधन में कहा कि इस संवर्ग में सीधी भर्ती से आए 1100 साथियों ने फेडरेशन के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। आप सभी के सहयोग व संगठन के प्रयास से विगत 2 वर्षों में डी.ए एवं इंक्रीमेंट एरियर्स का लाभ आपको मिला है, लेकिन इस आर्थिक लाभ के अलावा आपकी पदोन्नति 6 माह प्रशिक्षण, व अन्य सेवा शर्तों की मांग को पूरा करना फेडरेशन का लक्ष्य है, उम्मीद है आप सभी के सहयोग से आपको सफलता मिलेगी।आपको भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए फेडरेशन आपकी सेवा शर्तों से उच्च शिक्षा अन्य संस्था हेतु अनापत्ति तथा तकनीकी पदों पर भी आपको विभागीय भर्ती के माध्यम से अवसर प्रदान करना चाहता है। मुझे उम्मीद है कि हम सब इस लक्ष्य को संगठित होकर अवश्य प्राप्त करेंगे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला ने संगठन के इतिहास से लेकर कर्मचारियों के हित में संगठन द्वारा किए अनेक कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारी महेंद्र तिवारी और पवन दास ने भी अपने उद्बोधन में फेडरेशन व महासचिव के द्वारा निरंतर कर्मचारी हित में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए फेडरेशन के साथ जुडऩे के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने भी अपनी बातें रखी एवं अपनी मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए संगठन के महासचिव से उसके निराकरण की अपेक्षा की । इस अवसर पर महासचिव आर सी चेट्टी,प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र तिवारी के साथ प्रांतीय प्रचार सचिव पवन दास, महामंत्री कार्यालय सचिव बलजीत कंवर,वरिष्ठ पदाधिकारियों में राजेश खरे, दूचंद देवांगन,ललित दुबे, महेंद्र सोनवानी,अशोक सुकतेल, डाटा एंट्री ऑपरेटर व कार्यालय सहायक कर्मचारियों में क्रमश: इंदर सोनकर,जीतेश बागड़े, शैलेन्द्र सोनबॉयर,सतीश साहू, देवेन्द्र साहू, बिंदेश्वरी पटेल, दीक्षा देवांगन, भीगेश्वरी, दीपक सिंहा, भूपेंद्र कुमार, आरती आरोही, प्रवेश शर्मा, माधुरी वर्मा, प्रीति साहू, कमलेश्वरी बंजारे, जागृति साहू,पुरुषोत्तम, मिथिलेश श्रीवास, सुचित्रा सिन्हा,अनुराग, चंद्रहास ठाकुर, चिंतन सुमन वर्मा, दिनेश कुमार कोसरे उपस्थित रहे। मंच संचालन जीतेश बागड़े एवं शैलेन्द्र सोनबॉयर ने संयुक्त रूप से किया।
![]()




























