कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल दीपका खदान में एक अनलोड ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद खदान में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल दमकल वाहन को सूचना दी गई। एसईसीएल की फायर ब्रिगेड टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।आगजनी के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय ट्रेलर वाहन अनलोड अवस्था में था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में नियोजित था और इसका स्वामित्व प्रिंस पांडे का बताया गया है। राहत की बात यह रही कि ट्रेलर में कोयला लोड नहीं था, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका। रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि ट्रेलर में कोयला नहीं था। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर वाहन की मदद से इसे समय रहते बुझा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
![]()




























