Thursday, February 12, 2026

6 जुलाई को सजेगा रथ, 7 जुलाई को निकलेगी यात्रा, महास्नान के बाद 14 दिन एकांत में चले जाएंगे प्रभु

Must Read

6 जुलाई को सजेगा रथ, 7 जुलाई को निकलेगी यात्रा, महास्नान के बाद 14 दिन एकांत में चले जाएंगे प्रभु

कोरबा। नगर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालने की वर्षों पुरानी परंपरा हैं। इसकी तैयारी मंदिर प्रबंधन ने शुरू कर दी है। अक्षय तृतीया को मुहूर्त के अनुसार काम शुरू कर दिया गया है। 6 जुलाई को रथ सजेगा और 7 जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी। जगन्नाथ मंदिर दादरखुर्द के पुजारी ने बताया कि 22 जून को भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र स्वामी का 51-51 मिट्टी के कलश से औषधीय स्नान कराने की परंपरा निभाई जाएगी। महास्नान के बाद वे 14 दिनों के एकांत में चले जाएंगे। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ बीमार हो जाते हैं और स्वास्थ्य लाभ लेने 14 दिनों के लिए एकांतवास में चले जाते हैं। इसके कारण श्रद्धालुओं को उनके दर्शन नहीं हो पाता है। भगवान जगन्नाथ 6 जुलाई को नेत्र उत्सव के साथ आम श्रद्धालुओं को दर्शन देने दर्शन मंडप में पधारेंगे। रथयात्रा के दिन जो बेटियां ससुराल में होती हैं, ये मायके आती हैं। साथ ही अन्य रिश्तेदार भी रथयात्रा में शामिल होते हैं।
बॉक्स
123 वर्ष पुराना इतिहास है रथयात्रा का
कोरबा ही नहीं वरन आस-पास के जिलों में भी ग्राम दादरखुर्द की रथ यात्रा काफी लोकप्रिय हैं। मंदिर समिति के कृष्णा द्विवेदी के अनुसार दादर में लगभग 123 साल से रथ यात्रा निकाली जा रही है। इसके कारण यहां की लोकप्रियता लोगों में बनी हुई है। इस बार भी यहाँ रथयात्रा का उत्साह लोगों को देखने मिलेगा। मंदिर की साफ- सफाई, रंग-रोगन के साथ ही जरूर कार्य निपटाए जा रहे हैं। जल्द ही रथ को तैयार करने का काम भी शरू हो जाएगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This