6 ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का अपराध दर्ज

Must Read

6 ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का अपराध दर्ज

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है।महिला की रिपोर्ट पर उसके पति आयुष अग्रवाल, ससुर रविदत्त अग्रवाल, सास कविता अग्रवाल, चाचा ससुर प्रकाश अग्रवाल, चाची सास सीमा अग्रवाल, ननद श्रद्धा अग्रवाल पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया गया है।बताया गया है कि महाराष्ट्र की गोंदिया की रहने वाली रितु अग्रवाल की शादी बांकीमोंगरा में रहने वाले आयुष अग्रवाल के साथ 2001 में हुई थी। रितु का आरोप है कि उससे अपने मायके से घर लेने के नाम पर पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने पैसे लाने के लिए दबाव डाला। रूपए नहीं देने पर ससुराल में प्रताडि़त किया गया। उसके साथ मारपीट की घटना भी हुई। उसे वापस मायके भेज दिया गया। एक साल बाद जब वह बांकीमोंगरा अपने ससुराल लौटी तो वहां रखने से इनकार कर दिया। इसके अलावा रितु ने ससुराल पक्ष पर और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में पति सहित 6 लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This