Friday, February 13, 2026

67 वीं राष्ट्रीय शालेय रग्बी स्पर्धा में अनुराग का चयन

Must Read

67 वीं राष्ट्रीय शालेय रग्बी स्पर्धा में अनुराग का चयन

कोरबा। पाली नगर के होनहार युवा अनुराग यादव (रग्बी खिलाड़ी) का राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में राज्य की टीम से प्रतिनिधित्व करने चयन हुआ है।
रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन ऑफ कोरबा के कोच ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता नहीं हो रही थी। इस वर्ष 67 वीं राष्ट्रीय शालेय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से 24 अप्रैल तक महाराष्ट्र के पुणे के वालेबाड़ी खेल मैदान में आयोजित हो रही है। जिसमें रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन ऑफ कोरबा के खिलाड़ी अनुराग यादव का चयन हुआ है, जो कि पाली सरईपाली टावर मोहल्ला निवासी अनुज यादव के सुपुत्र हैं। अनुराग यादव अभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में 12वीं का विद्यार्थी है, जिसने अपने विद्यालय और पाली क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। नगरवासियों ने अनुराग को बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This