Thursday, February 12, 2026

8 हाथियों का झुंड पहुंचा लालपुर, वन अमला अलर्ट

Must Read

8 हाथियों का झुंड पहुंचा लालपुर, वन अमला अलर्ट

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज से 8 हाथियों का झुंड केंदई रेंज के ग्राम लालपुर पहुंच गया है। इसकी बजह से राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही चोटिया कोरबी मार्ग पर भी लोगों को सतर्क कर दिया गया है। हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में शाम को सडक़ पार करते हैं। एतमानगर रेंज में अभी 23 से अधिक हाथी विचरण कर रहे हैं। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में 13 हाथियों का झुंड ग्राम चचिया में ही विचरण कर रहा है। 10 हाथियों का दूसरा झुंड कोरबा रेंज के ग्राम केराकछार के आसपास ही विचरण कर रहा है। अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं आई है। वन अफसरों ने बताया कि हाथियों की निगरानी के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी नजर रखे हुए हैं। हाथी अभी गांव के आसपास नहीं जा रहे हैं।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This