Saturday, February 14, 2026

80 फीट नीचे स्लाइड होकर पलटा डंपर, बाल बाल बचा ऑपरेटर

Must Read

80 फीट नीचे स्लाइड होकर पलटा डंपर, बाल बाल बचा ऑपरेटर

कोरबा। एसईसीएल की खदानों में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ प्रबंधन द्वारा खदान में तमाम सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए जाने का दावा किया जा रहा है। दूसरी ओर हो रहे हादसों ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। एक बार फिर गेवरा खदान में बड़ा हादसा हुआ, जिसमें लगभग 80 फीट नीचे एक डंपर गिर गई। हादसे में ऑपरेट बाल-बाल बच गया, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एसईसीएल गेवरा परियोजना में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। बीती रात लगभग 3:15 बजे पार्था फेस में एक बड़ा हादसा हुआ। जब एक 240 टन डंपर (कैटर पिलर डंपर क्रमांक 1861) स्लाइड होकर पलट गया। दुर्घटना में कुचेना निवासी डंपर ऑपरेटर पुष्पराज 56 वर्ष को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई है। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत घायल ऑपरेटर को प्राथमिक उपचार के लिए एनसीएच अस्पताल गेवरा में भर्ती कराया। सहकर्मियों के अनुसार खदान के कुछ क्षेत्रों में विद्युत लाइट की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे ऑपरेटर को काम करने में कठिनाई हो रही थी। दुर्घटना के समय डंपर लगभग 70-80 फीट नीचे स्लाइड होकर पलटा। डंपर संचालन के समय अंधेरे में दुर्घटना के जोखिम को बढ़ाने वाले कारकों में लाइटिंग की कमी भी शामिल थी, जो डंपिंग एरिया से काफी दूर स्थित थी। हादसे ने गेवरा परियोजना में सुरक्षा मानकों और लाइटिंग व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मियों ने कहा कि खदान में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता है। स्लाइड होने के बाद ऑपरेटर पुष्पराज को कांच तोडक़र बाहर निकाला गया, घटना की सूचना मिलते ही परियोजना के खान प्रबंधक ऑपरेटर पुष्पराज से मिलने अस्पताल पहुंचे ।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This