कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। दूसरी ओर जिला शिक्षा विभाग ने होम एग्जाम का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। 16 मार्च को विद्यार्थी आखिरी पर्चा लिखेंगे। जिले में संचालित शासकीय हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से किया जाएगा। 2 मार्च को कक्षा 9वीं के विद्यार्थी गणित व 11वीं के छात्र भूगोल, भौतिकी, लेखा शास्त्र, कृषि के मूल तत्व विषय का पर्चा हर करेंगे। 7 मार्च को 9वीं व 11वीं की अंग्रेजी, 9 को 9वीं की हिन्दी, 11वीं की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, फसल उत्पादन व उद्यान शास्त्र की परीक्षा ली जाएगी। 9वीं के विद्यार्थी 11 को संस्कृत, समस्त व्यवसायिक विषय, 13 को सामाजिक विज्ञान व 16 को विज्ञा विषय की परीक्षा देंगे। 11वीं के विद्यार्थी 11 को व्यवसायिक विषय, 13 को गणित, समाज शास्त्र, इतिहास, 14 को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशु पालन, औद्योगिक संगठन और अंतिम दिवस 16 मार्च को हिन्दी का पर्चा हल करेंगे। परीक्षा दोपहर 1 से शाम 4.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थी दोपहर 1 बजे स्थान ग्रहण करेंगे। 5 मिनट उपरांत 1.05 बजे से उत्तर पुस्तिका वितरण, 1.10 बजे से प्रश्न पत्र वितरण व 1.15 से 4.15 तक उत्तर लेखन कार्य करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा अवधि में अवकाश प्रतिबंधित किया है। विशेष परिस्थितियों में जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति उपरांत ही अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। परीक्षा अवधि में उत्तर पुस्तिका व अन्य स्टेशनरी सहित व्यवस्था का उत्तरदायित्व संबंधित प्राचार्य व परीक्षा प्रभारी का होगा। उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन संबंधित विद्यालय में ही किया जाएगा।
शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शुक्रवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने पहला पर्चा भूगोल व भौतिक शास्त्र का हल किया। 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होंगी। पहला पर्चा हिन्दी भाषा का होगा। 12वीं की परीक्षाएं 18 मार्च जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च तक चलेंगी। जिले से लगभग 12 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
![]()

