ड्रम ऑयल लेकर अंबिकापुर जा रहा चालक हुआ लूट का शिकार

Must Read

ड्रम ऑयल लेकर अंबिकापुर जा रहा चालक हुआ लूट का शिकार

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में लूट का मामला सामने आया है। रायपुर से आयल ड्रम लेकर अम्बिकापुर जिले के भैयाथान जा रहे छोटा हाथी चालक से लूटपाट कर आरोपी फरार हो गए। इस मामले की शिकायत पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। बीती रात संतोष साहू ग्राम लवन बलौदाबाजार निवासी अपने छोटा हाथी वाहन से रायपुर से भैयाथान के व्यापारी के यहां एक बड़ा ड्रम आयल व 20 नग बकेट आयल ड्रम लेकर जा रहा था। इसकी कीमत 5 लाख रुपए है।कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास रात्रि में उसके वाहन का एक चक्का पंचर हो जाने से वहां पर खड़ा था। इस दौरान दो बाइक में चार युवक वहां पर पहुंचे और संतोष से खड़े होने का कारण पूछा। संतोष ने उनसे पंचर बनवाने रास्ता पूछा।संतोष को गलत रास्ता बताते हुए बायपास रास्ते पर भेज दिया। इसके बाद कुछ ही दूरी पर संतोष साहू के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। उसके हाथ को बांधकर सडक़ किनारे छोड़ दिया और उसके छोटा हाथी वाहन, 35 सौ रुपए नगदी और मोबाइल को लेकर वहां से भाग गए।संतोष साहू ने इसकी सूचना कटघोरा थाना में आकर दी। कटघोरा पुलिस लूट के आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी करने में जुट गई।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This