Saturday, February 14, 2026

डेली निड्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों का सामान पार

Must Read

डेली निड्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों का सामान पार

कोरबा। बीती रात अज्ञात चोरों ने कोसाबाड़ी स्थित भवानी डेली नीड्स दुकान को अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपए कीमती सामानों की चोरी कर ली । दुकान संचालक की रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है । जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी चौक में शिव शंकर निर्मलकर पिछले 2 वर्षों से भवानी डेली नीड्स में दुकान का संचालन करते आ रहा है बीती रात अज्ञात चोरों ने डेली नीड्स दुकान की सीट को काटकर अंदर प्रवेश किया । चोरों ने पान मसाला सहित नगदी रकम की चोरी कर ली । रविवार सुबह जब शिव शंकर दुकान खोलने के लिए दुकान पहुंचा तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई । बिना देरी किए शिव शंकर ने घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी । सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है । वही यहां दुकान का संचालन करने वाले संचालकों का कहना है कि पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी गस्त नहीं करती हैं । इसी वजह से इस क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है । संचालकों ने बताया कि 8 दिन पूर्व चोरों ने चॉइस सेंटर को निशाना बनाते हुए लगभग 2000 रुपए की चोरी की थी । हालांकि चोरों को बड़ी सफलता नहीं मिली थी लेकिन चोरों की नजर इस क्षेत्र में पड़ गई है । संचालकों का कहना है कि यदि समय समय पर पुलिस पेट्रोलिंग गस्त नहीं करेगी तो एक बड़ी घटना क्षेत्र में घट सकती है ।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This