छत्तीसगढ़िया पार्टी में हुई नियुक्तियां

Must Read

छत्तीसगढ़िया पार्टी में हुई नियुक्तियां

कोरबा। छत्तीसगढ़िया पार्टी के विभिन्न पदों पर संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हुई है। पार्टी के अध्यक्ष देवराज साहू की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन मंत्री जानकी प्रसाद सोनी ने अनिता कंवर को कटघोरा ब्लॉक की महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। संगठन में ग्रामीण महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निलाद्री देवी ओराम संभालेंगी। इसी तरह शहर अध्यक्ष अन्नपूर्णा सोनी व पार्टी की जिला सचिव पद पर गणेशी महंत की नियुक्ति की गई है। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के जटगा निवासी संतोष कुमार प्रजापति को पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। छत्तीसगढ़िया पार्टी की कोर कमेटी की हुई बैठक में नए पदाधिकारियों ने चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। प्रदेश के 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This