गर्डर लॉन्चिंग के कारण ट्रेनें रहेंगी रद्द

Must Read

गर्डर लॉन्चिंग के कारण ट्रेनें रहेंगी रद्द

कोरबा। रायपुर रेल मंडल के दुर्ग-भिलाई नगर के बीच ओवरब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग किया जाना है जिसके कारण छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 9 ट्रेनों को 16 और 17 जुलाई को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, रूट पर चलने वाली लंबी दूरी की आठ ट्रेनें घंटों देरी से चलेंगी। जबकि, एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।16 एवं 19 जुलाई को गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। रेलवे की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगातार काम किया जा रहा है। दुर्ग-भिलाई नगर के बीच ओवरब्रिज पर 17 और 19 जुलाई को गर्डर लॉन्चिंग का काम होगा। जो 17 जुलाई की रात एक बजे से सुबह 6.40 बजे तक चलेगा। इसी तरह 19 जुलाई की रात 11 बजे से 20 जुलाई को 3.40 बजे तक किया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने कुछ गाडिय़ों को रद्द करने का फैसला लिया है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This