दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से जन चौपाल में किया जा रहा निराकरण,कलेक्टर ने प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने दिए निर्देश

Must Read

दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से जन चौपाल में किया जा रहा निराकरण,कलेक्टर ने प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने दिए निर्देश

कोरबा। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वही आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज 131 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें आवेदकों द्वारा इलाज हेतु सहायता,स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश,आर्थिक सहायता,मुआवजा दिलाने,मजदूरी भुगतान,लंबित राशि का भुगतान,वन अधिकार पट्टा दिलाने,बिजली समस्या संबंधी शिकायतें,शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने,नामांतरण,नक्शा दुरूस्तीकरण,भूमि सीमांकन,राशनकार्ड,जाति प्रमाण पत्र,रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन शामिल है। वही इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप,अपर कलेक्टर प्रदीप साहू सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This