परीक्षार्थी की मोटर साइकिल व मोबाइल पार

Must Read

परीक्षार्थी की मोटर साइकिल व मोबाइल पार

कोरबा। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देने आए एक परीक्षार्थी की मोटर साइकिल और उसके बैग में रखा मोबाइल अज्ञात चोर ने कॉलेज कैम्पस से पार कर दिया। इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। कटघोरा थाना अंतर्गत छुरीकला निवासी अंकुश कुमार देवांगन एमएससी की पढ़ाई कर रहा है। 14 जुलाई को वह बड़े भाई कीर्ति कुमार की मोटर साइकिल होण्डा साइन क्रमांक सीजी-12एडब्ल्यू-3827 लेकर कोरबा पीजी कॉलेज में परीक्षा देेने आया था। कॉलेज के कैम्पस में मोटर साइकिल लॉक कर खड़ी किया और डिक्की में वीओ कंपनी का एंड्रायड मोबाइल सिम लगा हुआ रखकर परीक्षा देने चला गया। दोपहर 2 बजे परीक्षा देकर मोटर साइकिल के पास पहुंचा तो वह गायब मिली। अपने स्तर पर तलाश उपरांत चोरी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना रामपुर में दर्ज कराया। अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 भादवि का जुर्म दर्ज कर तलाश किया जा रहा है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This