हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत रजगामार सरपंच के निलंबन आदेश पर दिया स्टे

Must Read

हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत रजगामार सरपंच के निलंबन आदेश पर दिया स्टे

कोरबा। हाईकोर्ट बिलासपुर ने ग्राम पंचायत रजगामार सरपंच के निलंबन आदेश पर स्टे दिया है। सरपंच रामूला राठिया के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाकर उनके विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए उन्हें निलंबन करने का आदेश अनुविभागीय अधिकारी कोरबा श्रीमती सीमा पात्रे के द्वारा जारी कर स्थानापन्न सरपंच नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया था, परंतु रामूला राठिया के द्वारा निलंबन की कार्यवाही किए जाने वाले आदेश को उच्च न्यायालय बिलासपुर में अपने अधिवक्ता अरविंद दुबे के माध्यम से रिट याचिका दायर किया गया था। जिसको उच्च न्यायालय ने संज्ञान में लेते हुए सरपंच रामूला राठिया को राहत देते हुए अनुविभागीय अधिकारी कोरबा के द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश पर स्थगन आदेश जारी कर दिया गया है।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This