जर्जर मार्ग पर चलना हो रहा दुभर, लग रहा जाम

Must Read

जर्जर मार्ग पर चलना हो रहा दुभर, लग रहा जाम

कोरबा। हर बार पेंच वर्क के नाम पर ठेकेदारों की लापरवाही के कारण सडक़ों की दुर्गति हो रही है और लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कोरबा में एसईसीएल सीजीएम कार्यालय से ट्रांसपोर्ट नगर को जाने वाले रास्ते पर तस्वीरें कुछ ऐसी ही है। ट्रेड यूनियनों के कार्यालयों से लेकर कालीबाड़ी चौक और इसके आगे के हिस्से में जहां-तहां गड्ढों की उपस्थिति के साथ बारिश और आसपास का गंदा पानी इस सीजन में सिरदर्द बना हुआ है। एक वर्ष पहले ही कुछ हिस्से का सुधार कार्य एसईसीएल के द्वारा कराया गया था। आनन-फानन में किये गए काम की न तो निगरानी की गई और न ही गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया। इसलिए मौजूदा बदहाली को इसी को वजह माना जा रहा है। लोग चाहते हैं कि ऐसे कार्यों की जांच कराई जाए।

Loading

Latest News

होटल सेंटर प्वाइंट में छापेमारी, मिले 6 घरेलू गैस सिलेंडर

कोरबा। केंद्र सरकार ने गैस की किल्लत रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी...

More Articles Like This