अभय तिवारी पर संगठन ने पुन: जताया भरोसा,दूसरी बार सोशल मीडिया का राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर नियुक्त

Must Read

अभय तिवारी पर संगठन ने पुन: जताया भरोसा,दूसरी बार सोशल मीडिया का राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर नियुक्त

कोरबा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाने के लिए दायित्वों का आवंटन शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के सोशल मीडिया को सशक्त बनाने के लिए नियुक्तियां की गई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल, सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की अनुशंसा पर सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म के लिए नई और पुनर्गठित टीम की नियुक्ति के प्रस्ताव को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी गई। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य से कोरबा जिले के युवा और सक्रिय नेता अभय तिवारी पर संगठन ने पुन: भरोसा जताया है। उन्हें दूसरी बार सोशल मीडिया का राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। अभय तिवारी वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना राजीव युवा मितान क्लब के कोरबा विधानसभा समन्वयक के महत्वपूर्ण दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This