Sunday, June 1, 2025

सड़क तालाब में तब्दील, आवागमन मुश्किल कुसमुंडा – भिलाई बाजार मुख्य मार्ग की हालत जर्जर

Must Read

सड़क तालाब में तब्दील, आवागमन मुश्किल
कुसमुंडा – भिलाई बाजार मुख्य मार्ग की हालत जर्जर

कोरबा। कबीर चौक से गेवरा बस्ती धरमपुर होते हुए भिलाई बाजार से लेकर हरदी बाजार तक की सड़क की हालत जर्जर हो गई है। जिस पर लोगों चलना मुश्किल हो गया है। कई राजनेता मुख्य मार्ग से आवाजाही करते हैं, लेकिन इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। सड़क पर पानी तालाब की तरह भर जाता है। इसमें छोटे वाहन चालक गिरकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। स्कूली बच्चों को इसी मार्ग से आवाजाही करना पड़ता है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण गहराई का पता नहीं चलता जिस कारण छोटे वाहन चालक, स्कूली बच्चे इन गड्ढों में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। गड्ढों के कीचड़ युक्त पानी के छींटे से स्कूली बच्चों के कपड़े भी ख़राब हो जाते हैं। वहीं सड़क किनारे निवासरत लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। सड़क का कीचड़ उनके घरों तक पहुंच जाता है। यह कुसमुंडा भिलाई बाजार मुख्य मार्ग है। इस मार्ग में चौबीसों घंटो लोगों की आवाजाही होती है, फिर भी इस मार्ग की सुध कोई नहीं ले रहा। मुख्य मार्ग के सुधार के लिए कुछ स्थानीय लोग पूर्व जिलाधीश को भी पत्र लिख चुके हैं, लेकिन आज तक सड़क का सुधार नहीं हुआ है। यदि एसईसीएल कुसमुंडा, गेवरा प्रबन्धन चाहे तो इस सड़क का मरम्मत करवा सकता है। लोगों का कहना है कि लेकिन उन्हें अपने कोल प्रोडक्शन से ही फुर्सत नहीं, और न ही क्षेत्रीय राजनेताओं को इस मार्ग की सुध लेने का समय है। कभी भी इस मार्ग में गड्ढों के कारण बड़ी घटना घट सकती है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न   दिनांक 27 मई 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की...

More Articles Like This