Monday, January 26, 2026

कटघोरा न्यू बस स्टैंड मार्ग की हालत जर्जर, सरिया निकला बाहर, हादसे का बना है खतरा

Must Read

कटघोरा न्यू बस स्टैंड मार्ग की हालत जर्जर, सरिया निकला बाहर, हादसे का बना है खतरा

कोरबा। कटघोरा नगर के न्यू बस स्टैंड के भीतर जाना इस समय किसी खतरे से कम नहीं। वजह है की सडक़ों में निकले सरिया इस समय लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे है। न्यू बस स्टैंड के भीतर इस समय सडक़ों पर जगह जगह गड्ढे हो जाने से सरिया निकल जाने से हादसे का खतरा बना हुआ है। कटघोरा न्यू बस स्टैंड सबसे व्यस्ततम बस स्टैंड है। यहाँ दिन और रात बसों का आना जाना लगा रहता है। यहाँ से लम्बी दूरी की बसें आती जाती हैं और कटघोरा नगर के लोगों का भी दिन भर आना जाना लगा रहता है। लेकिन इस समय बस स्टैंड के दोनों तरफ आने जाने के रास्ते व बस स्टैंड के भीतर का फर्श गड्ढों में तब्दील होते जा रहा है। जिसकी वजह से फर्श में उपयोग की गईं सरिया अब फर्श से बाहर निकल गए हैं। जोकि काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। नगर पालिका परिषद ने बस स्टैंड प्रतीक्षालय का जीर्णोद्धार तो किया, लेकिन गड्ढों पर ध्यान नही दिया वजह यह हुआ कि फर्श की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। जबकि दिन भर नगर पालिका के कर्मचारियों का यहां आना जाना लगा रहता है। लेकिन इन सबके बावजूद इस ओर नगर पालिका का ध्यान नहीं देना पूरी तरह विभाग की निष्क्रियता सामने ला रही है। सडक़ों पर सरिया का निकलना किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। इन निकले हुए सरिया से इस रास्ते से गुजरने वाली गाडिय़ों को भी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड के लोगों का कहना है कि नगर पालिका बस स्टैंड की ओर बिल्कुल भी ध्यान नही दे रहा है। उसी का नतीजा है कि सडक़ों की स्थिति बद से बदत्तर होते जा रही है। और बस स्टैंड के भीतर पीने के पानी की व्यवस्था नही होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि यहां से लम्बी दूरी के यात्रियों का दिनभर आना जाना लगा रहता है। नगर पालिका को बस स्टैंड की सडक़ों को पुन: बनाने की आवश्यकता है जिससे भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना सामने आ सकती है।

Loading

Latest News

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :- 

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :-  विनीत-         ...

More Articles Like This