Monday, September 15, 2025

शिवाजी नगर महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव

Must Read

शिवाजी नगर महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव

कोरबा। शिवाजी नगर महिला मंडल द्वारा कालोनी के मध्य स्थित मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस के दिन सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कालोनी से हर वर्ग की महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी महिलाओं द्वारा अलग अलग फिल्मी गीतों में मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही साथ विभिन्न खेलो का भी आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से आरंभ हुआ यह आयोजन रात्रि 8 बजे तक बड़े ही धूम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ चलते रहा। नृत्य एवं खेलो के आयोजन पश्चात दो महिलाओं का चयन सावन क्वीन के लिए किया गया। जिसमे श्रीमती रीतू साहू एवं श्रीमती ज्योति चयनित हुई। आयोजन के अंत में स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। साथ ही साथ सभी सदस्यों को उपहार भी प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल की सभी सदस्यों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई।

Loading

Latest News

विधायक राठिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रामपुर क्षेत्र में बनी है मूलभूत समस्याएं,

विधायक राठिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रामपुर क्षेत्र में बनी है मूलभूत समस्याएं, कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत...

More Articles Like This