Tuesday, January 27, 2026

डिप्लोमा अभियंता संघ ने प्रांतीय पदाधिकारियों का किया सम्मान, जिला स्तर पर अभियंता दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयार की गई रूपरेखा

Must Read

डिप्लोमा अभियंता संघ ने प्रांतीय पदाधिकारियों का किया सम्मान, जिला स्तर पर अभियंता दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयार की गई रूपरेखा

कोरबा। छत्तीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता एसोसिएशन की अभियंता सदन में जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष इंजीनियर प्रदीप कश्यप ने आगामी 15 सितंबर को अभियंता दिवस समारोह की तैयारी के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला। अभियंता दिवस पर सुबह 10 बजे समस्त विभागों के उप अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता विश्वेसरैया चौक में एकत्रित होकर अभियंता शिरोमणि को माल्यार्पण कर प्रशांति वृद्धाश्रम में सम्मानपूर्वक दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं को भेंट करेंगें।वर्ष 2023-2026 में नवगठित प्रांतीय समिति में इं. रामनरेश दुबे उप प्रांताध्यक्ष, इं. गोरेलाल साहू प्रांतीय उप महामंत्री, इं. झीलन प्रसाद कुर्रे प्रांतीय संगठक एवं इं. डी.सी. सोनकर को नगरीय निकाय विभागीय समिति के प्रांतीय सचिव पद पर नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। बैठक में इं. अलका उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं. महेन्द्र कुमार धिर्रे सचिव, संतोष नायक कोषाध्यक्ष, रिंकू सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, उषा राजवाड़े, सर्वेश कुमार उसेंडी, टोमेंद्र साहू आदि अभियंता उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से जगह कौन बने मुख्य अतिथि...

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से...

More Articles Like This