कुसमुंडा खदान में हुआ हादसा, बाल बाल बचा चालक

Must Read

कुसमुंडा खदान में हुआ हादसा, बाल बाल बचा चालक

कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक बार फिर से हादसा हुआ है, जहां एक ट्रेलर वाहन कोयले के ढेर में दब गया। कोयला डंपिंग साईट पर यह हादसा हुआ है। जहां कोयला डंप करने के दौरान यह दुर्घटना घटी। इस घटना को लेकर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हादसा होते ही मौके पर हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई।आनन-फानन में कोयले को हटाकर काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है हालांकि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This