बिजली कर्मचारी संघ का जनजागरण अभियान शुरू

Must Read

बिजली कर्मचारी संघ का जनजागरण अभियान शुरू

कोरबा। प्रदेश के सभी विद्युत संयंत्रों में बिजली कर्मचारी संघ ने जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत बिजली कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता समूह बनाकर सभी विभागों में जा रहे हैं। कोरबा पश्चिम में कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों से मुलाकात की। कोरबा पूर्व में यशवंत राठौर, पूर्णिमा साहू, सलील शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों से मुलाकात की गई। प्रदेश के महामंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान शुरू कर दिया गया है। मड़वा विद्युत मंडल में भी राघवेंद्र राठौर के नेतृत्व में जागरण अभियान चलाना है। इसके बाद 27 सितंबर को आमसभा करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा। कुसमुंडा में भी बीकेकेएमएस कार्यकर्ताओं के द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। तीन नंबर एमटीके में आज जन जागरण अभियान किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर, अमिया मिश्रा, हिरेंद्र चंद्रा, जशवंत साहू, मोरध्वज भार्गव सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This