Friday, February 13, 2026

महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Must Read

महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के पुष्प पल्लव काॅलोनी में एक 42 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम योगेश्वरी सोनी है जिसने किन कारणों से खुद को समाप्त किया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतका का शव घर के कीचन में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया है। पति अजय सोनी ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे जब वह उठा तब पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। इधर उधर खोजने के बाद वह किचन की तरफ बढ़ा जिसका कमरा बंद था। खिड़की से उसने झांककर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। सुबह होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतका के पास से एक सुसाईट नोट भी बरामद किया है। हालांकि उसमें क्या लिखा है इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस ने लाश पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This