Friday, February 13, 2026

मुक्तिधाम को चोरों ने बनाया निशाना

Must Read

मुक्तिधाम को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। क्षेत्र में चोरों के हौसले वाकई बुलंद है। इंसान द्वारा इंसानों के लिए मृत्यु उपरांत शव दहन के लिए बनाए गए मुक्तिधाम को चंद पैसों के लिए चोरी कर रहे हैं। चोरों के करतूत से बारिश के दौरान दाह संस्कार में परेशानी होना तय है। इससे लोगों में चोरों के प्रति आक्रोश भड़क उठा है।
जिले के कुसमुंडा खदान से लगे भू विस्थापित ग्राम चंद्रनगर के मुक्तिधाम को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया है। यहां बरसात से बचने बनाए गए लोहे के शेड को गैस कटर से काटकर चोरी चोर ले गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लोहे के 6 मोटे मोटे एंगल को खड़ा कर बनाए गए शेड को चोरों ने गैस कटर से काटा और पूरे टीन के शेड सहित चार पिल्हर को ले गए। दो पिल्हर कटे हुए यही पड़े हुए हैं।उन्होंने सर्वमंगला चौकी पुलिस को कॉल कर चोरी की घटना की शिकायत की है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This