भागने चक्कर में चालक ने बरती लापरवाही
कोरबा। बाकी मोंगरा के ग्राम देवगांव मोड़ के पास एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालन कर बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर को स्थानीय लोगों ने पकड़़ने का प्रयास किया, तब वाहन चालक से अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में ट्रेलर की गति बेलगाम हो गई है। इससे लोगों को जान का खतरा बना रहता है। बुधवार को ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएच 6400 ने एक युवक को टक्कर मार दिया।ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। घटना के बाद उन्होंने ट्रेलर पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, तब जवाली मोड़ के पास ट्रेलर चालक से अनियंत्रित हो गया और कुछ दूर जाकर पलट गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम स्थल पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
![]()




























