म्यूजिक एल्बम बनाने नहीं थे पैसे, लगाई फांसी
कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में आत्महत्या की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक ओर जहां बीते तीन माह के भीतर लगभग दो दर्जन से अधिक आत्महत्या के मामले कुसमुंडा क्षेत्र में सामने आ चुके हैं। वहीं शनिवार देर शाम फिर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार गेवरा बस्ती बरपाली मुहल्ला निवासी राहुल मिरी पिता राम प्रसाद मिरी उम्र लगभग 24 वर्ष ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की युवक गाने बजाने का शौकीन था, परिजनों ने बताया कि वह म्यूजिक एल्बम बनाना चाहता था और पैसों को लेकर परेशान था। शायद इसी वजह से उसने फांसी लगा ली। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
![]()

