Sunday, February 15, 2026

ऊंचाई से गिरकर सेटरिंग मिस्त्री की मौत

Must Read

ऊंचाई से गिरकर सेटरिंग मिस्त्री की मौत

कोरबा। मकान का सेटरिंग कर रहा मिस्त्री ऊंचाई से गिरकर घायल हुआ। जिसे जिला अस्पताल लाये जाने पर उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार ढोढ़ीपारा निवासी सोनसाय साहू 47 वर्ष पिता बीरबल साहू सेटरिंग का काम करता था। जिसके कारण उसे प्राय: लोगबाग नाम से नहीं बल्कि सेटरिंग मिस्त्री कहकर ही बुलाया करते थे। कल सुबह उसकी तबियत खराब थी, जिसके बावजूद भी वह सिविल लाईन थाना रामपुर क्षेत्रांतर्गत डिंगापुर बस्ती में एक मकान का सेटरिंग करने के लिए पहुंचा।बताया जाता है कि सेटरिंग लगाते कल दोपहर 12.30 बजे के लगभग अचानक चक्कर आने से वह ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। इस कारण उसे चोट भी आयी। तत्काल सोनसाय साहू को अचेत हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सक ने उसे परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने इस मामले में शून्य पर मर्ग कायम कर सिविल लाईन पुलिस को सूचना दे दी है। इसके अलावा मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। रामपुर सिविल लाईन पुलिस इस मामले में विवेचना शुरू कर रही है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This