Sunday, February 15, 2026

अलर्ट मोड पर रही कोरबा पुलिस

Must Read

अलर्ट मोड पर रही कोरबा पुलिस

कोरबा। पड़ोसी जिले रायगढ़ में दिनदहाड़े निजी क्षेत्र एक्सिस बैंक से 7 करोड़ की डकैती की घटना ने पुलिस की चुनौतियां बढ़ा दी। हालांकि आरोपी पकड़े जा चुके हैं।घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद आरोपी भागने में सफल हो गए थे। उनकी तलाश विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही थी। कोरबा जिले में यहां वहां नाकाबंदी की गई है ताकि संदिग्ध लोगों की पड़ताल की जा सके। कोरबा से लगने वाली रायगढ़ की सीमाओं के अलावा आसपास के क्षेत्र से भी आरोपियों के इस तरफ पहुंचने की संभावना के मद्देनजर पुलिस चौकस रही। इसके साथ ही गुप्तचरों को भी सक्रिय किया गया। राहत भरी बात है कि रायगढ़ जिले के एक्सिस बैंक में करोड़ों की डकैती करने वाले 4 डकैतों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ छोड़ने से पहले गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी और सफल कार्रवाई में बलरामपुर पुलिस ने ट्रक से झारखंड भागते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। रामानुजगंज से आरोपियों की क्रेटा वाहन भी जब्त की गई। प्लानिंग के चलते शातिर डकैत कार छोड़कर ट्रक के जरिए झारखंड भाग रहे थे। क्रेटा, ट्रक समेत डकैती की पूरी रकम बरामद की गई।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This