सीएसईबी कॉलोनी के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना
कोरबा। जिले में सिविल लाईन थानांतर्गत सीएसईबी कॉलोनी में चोरी की एक घटना सामने आई है। जहां अज्ञात चोरों ने एनई 130 के मकान का ताला तोड़कर करीब 8 लाख के माल पर से हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने घर पर मौजूद दो अलमारियों का ताला तोड़ा और 60 हजार रुपए नकदी, 20 तोला वजनी चांदी का हार, करीब चार लाख रुपए कीमती सोने के जेवरातों की चोरी कर ली। मकान में कल्पना सुब्रमण्यम निवास करती है,जो विद्युत गृह स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है और अपनी बीमार बेटी से मिलने नागपुर गई हुई है। काम वाली बाई सुबह जब घर पहुंची तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। चोरों को पकड़ने डॉग स्कॉड का भी सहारा लिया। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
![]()

