Wednesday, February 18, 2026

सड़क हादसे में गई युवक की जान

Must Read

सड़क हादसे में गई युवक की जान

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की अकाल मौत हो रही है। ऐसे ही घटना में तानाखार के समीप पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। नेशनल हाइवे 130 तानाखार के पास यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पैदल जा रहे युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया है। बाइक सवार मृतक व घायल जाटांगपुर छुरी के निवासी हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची यातायात पुलिस घायल व मृतक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे दिनेश पटले 24 वर्ष की मौत हो गई। वहीं शत्रुघन पटले व पैदल जा रहा कमलेश कंवर तानाखार घायल हुए हैं।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This