सीटू विस्तार अभियान को लेकर हुई बैठक
कोरबा। सीटू जिला कमेटी के द्वारा सीटू विस्तार अभियान के तहत प्रथम बैठक बालको यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें कोरबा, बालको के नेतृत्वकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया बैठक मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सीटू के अध्यक्ष एसएन बैनर्जी व छ.ग. सीटू के उपमहासचिव वी एम मनोहर ने बैठक की अगुवाई की। जिसमें वीएम मनोहर ने बताया कि विभिन्न जिले में कोल इंडिया के नेतृत्वकारी साथी असंगठित क्षेत्र के अंदर यूनियन के गठन के लिए हर सम्भव मदद करेंगे। आने वाले समय में विभिन्न जिले के सदस्यों की भी एक बैठक आयोजित की जानी चाहिए, जिससे की सीटू विस्तार अभियान को सफल बनाया जा सके। बैठक में जिला कमेटी के तरफ से छतीसगढ़ के अंदर विभिन्न यूनियन का निर्माण जैसे-छतीसगढ़ स्वच्छ्ता सहायता कर्मचारी यूनियन, प्रगतिशील देहड़ी पट्टी ठेला यूनियन,छ.ग., परिश्रमि निर्माण यूनियन, छतीसगढ़ शासकीय आऊट सोर्सिंग कर्मचारी यूनियन, सीमेंट के कर्मचारीयों का यूनियन,जैसे संगठनो के गठन पर वृहद परिचर्चा व संगठन निर्माण की रुपरेखा पर चर्चा कर सीटू विस्तार अभियान की शुरुवात की गई। विभिन्न नेतृत्वकारी सदस्यों को नए संगठन निर्माण की जिम्मेदारी भी दी गई।
![]()

