Wednesday, February 18, 2026

कोरबा एरिया में 2180 सदस्यों के साथ एटक नंबर वन, इंटक दूसरे और एचएमएस रही तीसरे पायदान पर

Must Read

कोरबा एरिया में 2180 सदस्यों के साथ एटक नंबर वन, इंटक दूसरे और एचएमएस रही तीसरे पायदान पर

कोरबा। एसईसीएल में सदस्यता सत्यापन अभियान पूर्ण हो चुका है। श्रमिक संगठन द्वारा दी गई सूची पर अब प्रबंधन परीक्षण उपरांत अधिकृत सदस्यता सूची जारी कर रहा है। इस कड़ी में कोरबा एरिया में प्रबंधन ने अधिकृत सूची जारी की है, जिसमें एक बार फिर एटक ने कोरबा एरिया में अपना दबदबा कायम रखा है। सर्वाधिक सदस्यों के साथ एटक फिर नंबर वन संगठन बन गया है। एसईसीएल कोरबा प्रबंधन ने वर्ष 2023 के लिए श्रम संगठनों की सदस्यता सूची अधिकृत रूप से जारी कर दी है। इसके अनुसार कोरबा मे कार्यरत श्रम संगठनों में 2180 सदस्यों के साथ एटक अव्वल नंबर पर कायम है, वहीं 1888 सदस्यों के साथ इंटक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह एचएमएस 1565 सदस्यों के साथ तीसरे और 1344 सदस्यों के साथ भारतीय मजदूर संघ ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिले के चारों एरिया में गत दिनों अलग-अलग तिथियों में सदस्यता सत्यापन अभियान पूर्ण किया गया था। जिसमें यूनियन की ओर से सदस्य सूची प्रबंधन सौंपी गई थी।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This