Monday, February 23, 2026

हाईकोर्ट जाने वाले अफसरों के साथ कोल इंडिया प्रबंधन ने की वार्ता, इंक्रीमेंट देने और ई- 1 को खत्म करने पर हुई चर्चा

Must Read

हाईकोर्ट जाने वाले अफसरों के साथ कोल इंडिया प्रबंधन ने की वार्ता, इंक्रीमेंट देने और ई- 1 को खत्म करने पर हुई चर्चा

कोरबा।कोल इंडिया प्रबंधन ने वेतन समझौता 11को निरस्त करने को लेकर जबलपुर हाईकार्ट में याचिका लगाने वाले अधिकारियों से वार्ता की है।सोमवार को कोलकाता स्थित सीआईएल मुख्यालय में दो राउंड बैठक की गई है। जानकारी के मुताबिक यह बैठक हाईकोर्ट में वेतन समझौता 11को लेकर फंसे पेंच से बाहर निकलने का रास्ता तलाशने को लेकर हुई है।बताया गया है कि याचिका दायर करने वाले अधिकारियों ने चेयरमैन और निदेशक कार्मिक से कहा है कि यदि पे- अपग्रेडेशन नहीं हो पा रहा है तो सीआईएल प्रबंधन इंक्रीमेंट दे। साथ ही ई-1 को ग्रेड को खत्म करने भी कहा गया है।सूत्रों के मुताबिक यदि प्रबंधन इंक्रीमेंट देता है तो करीब 1600 करोड़ रुपए व्यय होंगे। 2021 से एरियर देने पर यह राशि आधी हो सकती है। सीआईएल प्रबंधन अधिकारियों को इंक्रीमेंट देने तैयार होता है तो इसके लिए बोर्ड से अप्रूवल लेना होगा, जो की आसान नहीं है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This