Monday, February 23, 2026

मनमानी कर शासकीय राशि की बंदरबांट, पद से त्यागपत्र देने के बाद रोजगार सहायक एवं सरपंच ग्रामीणों को धमका रहे

Must Read

मनमानी कर शासकीय राशि की बंदरबांट, पद से त्यागपत्र देने के बाद रोजगार सहायक एवं सरपंच ग्रामीणों को धमका रहे

कोरबा। अमृत सरोवर नया तालाब निर्माण में पहले जमकर भ्रष्टाचार किया गया। विरोध और शिकायत के बाद सरपंच और रोजगार सहायक ने ग्राम सभा के समक्ष त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद भी उनकी मनमानी और दबंगई कम नहीं हुई। अब ग्रामीणों को धमका रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीण उनकी हरकत से त्रस्त होकर आन्दोलन का मन बना रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने कलेक्टर जन चौपाल में इसकी शिकायत की है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से किए गए शिकायत में कहा गया है कि पूर्व में ग्राम पंचायतवासी बक्साही द्वारा गत 22 जनवरी को जनदर्शन के माध्यम से मनरेगा के अंतर्गत अमृत सरोवर नया तालाब निर्माण व सम्पूर्ण कार्य की जांच के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। उक्त तालाब निर्माण में रोजगार सहायक, सचिव, सरपंच द्वारा मिल बांटकर राशि का आहरण कर आपस में बंदरबाट किया गया। जिसका ग्रामवासियों द्वारा विरोध करने पर सचिव ग्राम पंचायत बकसाही द्वारा 22 जून को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें रोजगार सहायक एवं सरपंच द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए अपने पद से लिखित में ग्रामसभा के समक्ष अपना अपना त्यागपत्र दिया गया। उक्त शिकायत पर प्रशासनिक स्तर से आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके चलते रोजगार सहायक एवं सरपंच द्वारा पुनः मनमानी करते हुए 17 सितंबर को हुई ग्रामसभा में ग्रामवासियों को धमकी दी जा रही है कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हमारा पहुंच ऊपर तक फैला हुआ है। जिस पर ग्रामवासी आक्रोशित है। कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This